Weather Update : प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप, 14 मार्च से बारिश के आसार 

इस साल गर्मी का दौर लंब चल सकता है

Weather Update : प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप, 14 मार्च से बारिश के आसार 

राजस्थान में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 10-11 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर समेत चार जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी। अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने अभी से अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 10 और 11 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर समेत 4 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस साल गर्मी का दौर लंब चल सकता है। अमेरिकी मौसम एजेंसी के अनुसार अलनीनो के कारण मानसून भी डिस्टर्ब हो सकता है। इधर आज मंगलवार को भी गर्मी और लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट और 14-15 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना है। इधर वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री (सामान्य से 4 से 10 डिग्री ऊपर) दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री से. दर्ज किया गया है।

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम