राजस्व अर्जन बढ़ाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर दिया जोर, वी. श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए

राजस्व अर्जन बढ़ाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर दिया जोर, वी. श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

भजनलाल शर्मा ने राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की बैठक में अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश। विभागीय समन्वय से राजस्व संग्रह बढ़ाने और प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने पर जोर।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग समन्वय के साथ काम करते हुए राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ प्रक्रियाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि सरकार की विकास योजनाओं के लिए आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जा सकें।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के राजस्व अर्जन की स्थिति की समीक्षा भी की।

 

Read More हम बदलेंगे-युग बदलेगा के संकल्प के साथ महायज्ञ का आयोजन, गोविंद देव जी मंदिर में श्री परशुराम-गायत्री महायज्ञ

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर