श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू

जयपुर में अग्नि तांडव: श्याम नगर अपार्टमेंट से 200 लोगों का रेस्क्यू

श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू

जयपुर के श्याम नगर में 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से छत पर फंसे बुजुर्गों सहित 200 लोगों को सुरक्षित निकाला। वहीं, बस्सी में एक दुकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

जयपुर। जयपुर के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। छत पर फंसे दो परिवारों को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारा गया। आग से फ्लैट पूरी तरह जल गया और लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

6:30 बजे लगी आग, मची अफरा-तफरी

श्याम नगर जनपथ स्थित अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी में सुबह करीब 6:30 बजे कमल के फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर परिवार तुरंत बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गई।

शीशे तोड़कर निकाले लोग

Read More विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धुएं से भर चुके अपार्टमेंट में रेस्क्यू टीम ने पांचवीं मंजिल पर लगे कांच तोड़कर धुआं बाहर निकाला और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

छत पर फंसे 8 लोग, 80 वर्षीय महिला भी शामिल

Read More स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 

आग से बचने के लिए दो परिवार लिफ्ट से छत पर पहुंच गए, लेकिन वायरिंग जलने से लिफ्ट बंद हो गई। धुएं के बीच वे छत पर ही फंस गए। इनमें चलने-फिरने में असमर्थ 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थी। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से सभी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

बस्सी क्षेत्र में सब्जी दुकान में आग, 5 दमकलों ने पाया काबू

जयपुर के बस्सी क्षेत्र में मंगलवार अलसुबह एक सब्जी की दुकान में भीषण आग लग गई। पांच दमकलों की मदद से करीब सवा घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में करीब 6 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

रात 2:15 बजे उठीं आग की लपटें

सीकर रोड स्थित दुकान से रात करीब 2:15 बजे अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 

सवा घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य