फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी खिलाड़ी मामला: एसओजी का बड़ा एक्शन, 20 गिरफ्तार

फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान एसओजी ने शिक्षक भर्ती-2022 में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र के खेल का पर्दाफाश किया है। दुबई से बनी फर्जी ईमेल आईडी के जरिए प्रमाणपत्रों का फर्जी सत्यापन किया गया था। विमलेंदु कुमार झा सहित 19 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में दलालों द्वारा मोटी रकम लेकर जाली दस्तावेज देने का खुलासा हुआ है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के तहत फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के प्रयास का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि 12 मार्च 2026 को राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा में एक स्थान पर एक साथ रेड की गई। कार्रवाई के दौरान इस फर्जीवाड़े में शामिल 19 अभ्यर्थियों और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया फर्जी ईमेल का खेल

एसओजी की जांच टीम, जिसका नेतृत्व डीआईजी परिस अनिल देशमुख कर रहे थे, को एक संदिग्ध ईमेल का स्क्रीनशॉट मिला। इसमें 39 अभ्यर्थियों के ताइक्वांडो प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजे जाने का दावा किया गया था। ईमेल की जांच के दौरान “Secretary” शब्द की स्पेलिंग गलत पाई गई, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ कि यह ईमेल फर्जी हो सकता है।

दुबई से बनाई गई फर्जी ईमेल आईडी

Read More क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 : साक्षी चौधरी बनीं विनर, फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

जांच में सामने आया कि यह ईमेल आईडी दुबई से बनाई गई थी और इसका इस्तेमाल विमलेंदु कुमार झा नामक व्यक्ति कर रहा था। जबकि Taekwondo Federation of India की आधिकारिक सूची में उसका नाम किसी पदाधिकारी या सदस्य के रूप में दर्ज नहीं था। इसके बाद एसओजी ने विमलेंदु कुमार झा को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी रवि शर्मा को भी पकड़ा। फर्जी ईमेल बनाने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की सिम भी बरामद की गई।

Read More यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन

ऐसे रचा गया पूरा षड्यंत्र

Read More पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में

जांच में सामने आया कि जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए फेडरेशन को ईमेल भेजा, तब आरोपियों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने असली ईमेल आईडी से मिलती-जुलती एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उसी के जरिए अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाणपत्रों का सकारात्मक सत्यापन भेज दिया।

फर्जी ईमेल आईडी:
[email protected]
वास्तविक ईमेल आईडी:
[email protected]

इन धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले में एसओजी थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मुरारिया को सौंपी गई है।

कई जिलों में कार्रवाई

एसओजी ने फलौदी, जोधपुर, जालोर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं, नागौर और बालोतरा सहित कई जिलों में पुलिस के सहयोग से आरोपियों को डिटेन कर जयपुर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

दलालों की भूमिका भी सामने आई

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कई अभ्यर्थियों को फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र दलालों ने मोटी रकम लेकर उपलब्ध कराए थे। इस मामले में कुछ दलालों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक