कांस्टेबल भर्ती: कालीबाई बटालियन की पांचवीं बटालियन आरएसी ने जारी की चयन सूची 

दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल घोषित, चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में देनी होगी उपस्थिति

कांस्टेबल भर्ती: कालीबाई बटालियन की पांचवीं बटालियन आरएसी ने जारी की चयन सूची 

कार्यालय कमाण्डेन्ट पांचवीं बटालियन आरएसी ने कालीबाई बटालियन अलवर के लिए कांस्टेबल भर्ती-2025 की चयन सूची जारी कर दी है। सफल 536 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक जयपुर में होगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों और शपथ-पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

जयपुर। कार्यालय कमाण्डेन्ट पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर ने कालीबाई बटालियन आरएसी अलवर के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 के अगले चरण की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग द्वारा लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप-तौल में सफल रहे 536 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल सामान्य, चालक और बैंड के रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

कमांडेंट चुनाराम जाट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम कार्यालय कमाण्डेन्ट, पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके क्रमानुसार

निम्नलिखित तिथियों पर उपस्थित होना होगा:

 1.  31 दिसंबर 2025: क्र. सं. 1 से 200 तक (कांस्टेबल सामान्य)।
 2.  01 जनवरी 2026: क्र. सं. 201 से 400 तक (कांस्टेबल सामान्य)।
 3.  02 जनवरी 2026: क्र. सं. 401 से 499 (कांस्टेबल सामान्य), कांस्टेबल चालक (क्र. सं. 1 से 26) और कांस्टेबल बैंड (क्र. सं. 1 से 11)।

Read More राजस्थान विधानसभा : नीमकाथाना में बिजली सप्लाई का मामला उठा, मंत्री ने दिया जबाव

साथ लाने होंगे ये महत्वपूर्ण दस्तावेज 

Read More लचर सिस्टम के फेर में अटका 20 करोड़ की लागत से बना सैटेलाइट अस्पताल : करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका हॉस्पिटल, अब विभागीय लेटलतीफी का हो रहा शिकार

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं द्वारा प्रमाणित एक-एक छायाप्रति लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र और चरित्र प्रमाण-पत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को विवाह पंजीयन, दहेज नहीं लेने संबंधी घोषणा पत्र, संतान संबंधी शपथ पत्र और 10 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने होंगे।
उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है, अतः अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ आएं। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि वह नियुक्ति का इच्छुक नहीं है और चयन सूची से उसका नाम हटाने की कार्यवाही की जाएगी। विस्तृत चयन सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Read More मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन : फूलों और गुलाल से मनाई जाएगी होली, भक्त उत्साहपूर्वक लेंगे भाग 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज