एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा

राजस्थान: ड्रग तस्करों पर ANTF का प्रहार

एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा

एएनटीएफ ने राजस्थान में बड़े ऑपरेशन चलाकर एमडी किंग सहित कई तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा-चूरा, अफीम, हेरोइन और अवैध हथियार बरामद कर नशे का नेटवर्क तोड़ा।

जयपुर। एएनटीएफ लगातार राज्य में नशे की जड़ों को उखाड़ रहा है। एक ओर जहां ऑपरेशन तनिकलील चलाकर जालोर से 25 हजार रुपए के भगोड़े एमडी किंग को दबोचा वहीं पाली राजसमंद सीमा पर तस्करों से हुई मुठभेड़ के बाद 75 लाख का डोडा चूरे समेत हथियार कारतूस बरामद किए। गंगानगर में लगातार तीन दिनों से हेरोइन तस्करों पर कार्रवाई कर करीब 70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया। एटीएस व एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में लगातार सात कार्रवाई की हैं। 

पहली कार्रवाई: 506 किलो डोडा-चूरा और हथियार बरामद

पाली टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर दिनेश उर्फ  नैनाराम निवासी सरनाड़ा की ढाणी कांकेलाव जोधपुर को गिरफ्तार कर 506 किलो अवैध डोडा-चूरा, एक पिस्टल, मैगजीन मय तीन जिंदा कारतूस व बारहबोर गन के 13 जिन्दा कारतूस और स्कार्पियो समेत 10 अलग-अलग नम्बरों की नम्बर प्लेट जब्त की। टीम का पीछा करने पर तस्करों की गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन फिर भी वे नहीं रुके। टीम ने पीछा कर दबोच लिया। 

दूसरी कार्रवाई: धोरीमन्ना से 25 हजार का इनामी दबोचा 

Read More ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में

एएनटीएफ ने ऑपरेशन तनिकलील चलाकर दो साल से फरार तस्कर कमलेश (22) निवासी फागलिया बाखासर बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। कमलेश पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी साथी अपराधियों की जेल से रिहाई होने की खुशी में पार्टी में शामिल होने धोरीमन्ना आया था। पार्टी करने के बाद धोरीमन्ना में एक पैट्रोल पम्प पर अपने साथियों के साथ स्कापियों गाड़ी में डीजल भराने आया था। टीम ने उसे दबोच लिया।

Read More योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

तीसरी कार्रवाई: अफीम सप्लायर को पकड़ा

Read More ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

एएनटीएफ को सूचना मिली कि रीको एरिया बाड़मेर में एक व्यक्ति अवैध मादक पर्दाथ अफीम की छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर मजदूर वर्ग व अन्य लोगों को सप्लाई करता है। इस पर टीम ने सादा वस्त्रों में दबिश देकर बाबूलाल (49) निवासी सेडवा हाल बीदासर रोड़ बाड़मेर को दबोचा। उससे 1 किलो 286 ग्राम अफीम का दूध व 334 ग्राम निर्मित अफीम बरामद किया गया। आरोपी 7वीं कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। 

चौथी कार्रवाई: तस्कर से 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनटीएफ को सूचना मिली कि एक तस्कर पंजाब से राजस्थान अवैध मादक पदार्थ ला रहा है। टीम ने रेलवे स्टेशन के पास बने सिंचाई विभाग के खण्डरों की तरफ  जाते हुए तस्कर हर्ष सोनी (21) निवासी रायसिंहनगर गंगानगर को दबोचकर उसके कब्जे से 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। 

पांचवी कार्रवाई: अफीम सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ को सूचना मिली कि भारतमाला हाईवे पर सांगाणा टोल के पास एक होटल में अवैध मादक पदार्थ अफीम के तस्कर सप्लाई देने के लिए आने वाले हैं। टीम ने दबिश देकर पवन मुड़ेल (25) निवासी पीपाड़ शहर, चेतन (20) निवासी सायला जालोर, अभिषेक (20) निवासी पीपाड़ शहर जोधपुर और राजूराम (21) निवासी बागौड़ा जालोर को गिरफ्तार कर 04.211 किलोे अफीम का दूध बरामद करने के साथ ही दो गाड़ी जब्त कर लीं। 

छठवीं कार्रवाई: एक महिला सहित दो तस्कर पकड़े 

एएनटीएफ को सूचना मिली कि एक कार से एक महिला व दो व्यक्ति तस्करी करने आ रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर राणोबाई (38) निवासी अनूपगढ़ श्रीगंगानगर, सोनीराम उर्फ  सोनू (26) निवासी रावला श्रीगंगानगर, राजकुमार (24) निवासी नई मण्डी श्रीगंगानगर, को पकड़कर 96 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। 

सातवीं कार्रवाई: 115 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनटीएफ को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पंजाब से हेरोइन लेने गए हैं। इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर गुरप्रीत सिंह (21), दिलप्रीत सिंह उर्फ  डीके (20), अनिल कुमार (28) निवासी रावला मंडी और रवि कुमार (29) निवासी जवाहर नगर श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर 115 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह