कांस्टेबल की शादी में पांच सौ किमी दूर से शामिल होने आए तस्कर-बदमाश, गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई, एसपी ने किया कांस्टेबल बर्खास्त

झालावाड़: तस्करों से दोस्ती पर कांस्टेबल बर्खास्त

कांस्टेबल की शादी में पांच सौ किमी दूर से शामिल होने आए तस्कर-बदमाश, गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई, एसपी ने किया कांस्टेबल बर्खास्त

झालावाड़ एसपी ने कांस्टेबल अशोक बिश्नोई को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में पाया गया कि उनके विवाह समारोह में कई सक्रिय अपराधी और ड्रग तस्कर शामिल हुए थे।

झालावाड़। आपराधिक छवि वाले लोगों से संबंध रखने के आरोप में एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी अमित कुमार ने भालता थाने में पदस्थापित कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि 1 और 2 फरवरी को कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के विवाह समारोह में झालावाड़, मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए थे। शादी झालावाड़ से करीब 500 किलोमीटर दूर नागौर में हुई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि समारोह में पप्पू तंवर नामक व्यक्ति भी उपस्थित था। उसके खिलाफ पूर्व में वन विभाग ने अकलेरा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी और उसकी संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 के तहत अवैध अर्जित संपत्ति होने के कारण फ्रीज किया गया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच पिड़ावा डिप्टी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि विवाह समारोह में तस्करों सहित कुल आठ सक्रिय अपराधी मौजूद थे।

इन आरोपियों के खिलाफ हैं मामले दर्ज

विवाह समारोह में शामिल होने आए आठ लोगों में पप्पू लाल तंवर निवासी महुआखोह के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार दुगार्लाल तंवर के खिलाफ कोटा शहर में एक मामला, रमेश तोमर निवासी लसूडिया दो मामले, रामगोपाल 5 मामले, रामबाबू खोखरिया निवासी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। मांगीलाल भील के खिलाफ चार और चैन सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

Read More प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय राज्य-स्तरीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
चौहान ने कहा कि देश की खेती में मशीनीकरण तेज हो रहा है और इसकी मिसाल यह है कि इस...
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा
दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब
बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता
दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि पर की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
पुलिस की कार्रवाई, अपहरण व लूट के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार