Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

तापमान में भी कमी आई 

Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

राजस्थान में गर्मी में राहत। मौसम विभाग ने 17 मार्च को साफ मौसम और 18-20 मार्च तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान। कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग में तेज मेघगर्जन और आंधी होने की चेतावनी।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार को भी गर्मी से राहत है। तापमान में भी कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 17 मार्च को मौसम साफ रहने और 18 मार्च से एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम का असर 20 मार्च तक रहने की संभावना है।

इसके असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश, आंधी और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई है। 18 मार्च को कुल 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, राजस्थान में दो दिन बारिश और ओले गिरने के बाद गर्मी कम हो गई है। सोमवार को राज्य के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य के नीचे दर्ज हुआ। रात में भी ठंडक बढ़ने से कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 मार्च को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से 18-20 मार्च को कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होने, शेष भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क रह सकता है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर