Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी 

हल्के बादल छाने की संभावना 

Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी 
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान का राजस्थान पर सीधा असर नहीं होगा, कोटा संभाग में हल्के बादल छा सकते हैं। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते शेखावाटी और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री गिरने की संभावना।

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान का राजस्थान पर सीधा असर नहीं होगा, लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के कोटा संभाग में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों में यहां हल्के बादल छाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात के असर से अगले सप्ताह कोटा संभाग के मौसम में कुछ परिवर्तन हो सकता है। इधर, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। अगले दो-तीन दिनों में शेखावाटी और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। हालांकि कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

बीकानेर, अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, फलोदी और सीकर सहित कई शहरों में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। शेखावाटी में फतेहपुर सबसे ठंडे क्षेत्रों में रहा। आंध्र प्रदेश में ज्यादा असर: चक्रवात अकवान का मुख्य प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में रहने की संभावना है। 19 और 20 नवंबर को वहां भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को इसके नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराने की संभावना जताई गई है। इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रंगोली, सम्मान और स्वच्छता का संदेश... विश्व शौचालय दिवस पर जयपुर में विशेष अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई रंगोली, सम्मान और स्वच्छता का संदेश... विश्व शौचालय दिवस पर जयपुर में विशेष अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
जयपुर में विश्व शौचालय दिवस 2026 पर नगर निगम ने विभिन्न जोन और वार्डों में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया।...
Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी 
देवउठनी एकादशी पर यात्रियों को राहत, दिल्ली सराय-जयपुर स्पेशल ट्रेन के 4 ट्रिप बढ़ाए
जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे फिसलकर 93.49 पर पहुंचा, घरेलू मुद्रा पर दिखा दबाव 
तकनीकी रूप से योग्य फर्म नहीं मिली, प्रदेश के नगर निगमों में EV चार्जिंग स्टेशन की निविदा निरस्त 
विदेश जाने की सनक : एयरपोर्ट पर CISF जवानों को धक्का देकर भागा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा