चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश

दिव्यांग कोटे की कट ऑफ से अधिक अंक आए

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश

हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद अभ्यर्थी का चयन नहीं होने पर रुख अपनाया। कोर्ट ने प्रमुख कार्मिक सचिव और कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव से जवाब मांगा।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में कट ऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद अभ्यर्थी का चयन नहीं करने और उसकी कैटेगरी नहीं बदलने के मामले में प्रमुख कार्मिक सचिव और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव से जवाब मांगा है। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश राधेश्याम जाटव की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में एससी वर्ग के दिव्यांग कोटे में आवेदन किया था। आवेदन करने के दौरान -मित्र संचालक की गलती के चलते चयन बोर्ड ने उसे एससी वर्ग में माना और दिव्यांग कोटे का लाभ नहीं दिया। वहीं बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में याचिकाकर्ता के एससी दिव्यांग कोटे की कट ऑफ से अधिक अंक आए। इस पर याचिकाकर्ता ने बोर्ड के समक्ष समस्त प्रमाण पत्रों के साथ कैटेगरी बदलने के लिए अभ्यावेदन दिया, लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि याचिकाकर्ता के पास मेडिकल बोर्ड की ओर से जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज हैं, इसके बावजूद भी उसे नियुक्ति नहीं दी जा रही। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ