कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग

केरल में जबरदस्त वोटिंग हुई है और वोटिंग बदलाव का संकेत

कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए कहा कि केरल और असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी बहुमत में आएगी और केरल में हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे बदलाव हो रहा है भाजपा के शासन से पूरे देश में लोग ऊब चुके है।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए कहा कि केरल और असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पीसीसी में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि मेरा आकलन यह है कि केरल में जबरदस्त वोटिंग हुई है और वोटिंग बदलाव का संकेत होता है, असम में भी बहुत अच्छी वोटिंग हुई है कोई कुछ भी कहे कांटे की टक्कर है वहां पर असम में भी, कांग्रेस पार्टी बहुमत में आएगी और केरल में हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे बदलाव हो रहा है भाजपा के शासन से पूरे देश में लोग ऊब चुके है।

पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कहा कि सरकार को ना तो कोर्ट की चिंता है ना जनता की चिंता है कोई ना कोई अड़चन लगाकर चुनाव को टालना चाहते हैं। मैं अभी क्षेत्र का दौरा करके आया हूं नरेगा प्रक्रिया पूरी तरीके से समाप्त हो चुकी है, प्रशासनिक अधिकारी जो काम कर रहे हैं वह जनता की भावना को लेकर चिंतित नहीं है। लोग परेशान दुखी हो रहे हैं लोग अपना रिप्रेजेंटेशन चाहते हैं, प्रधान, सरपंच ,प्रमुख, वार्ड मेंबर, महापौर, पार्षद यह सब महत्वपूर्ण होते हैं। भाजपा में हारने का डर है, क्योंकि चुनाव होंगे तो जनता उन्हें हरा सकती है। जनता का आक्रोश सामने आएगा इसलिए चुनाव नहीं कर रहे हैं। कानून में लिखा है कोर्ट के आदेश है फिर भी बहाने बाजी करके चुनाव टाल रहे हो तो सरकार बैकफुट पर है। राजधानी में यह हाल है तो बाकी जिलों में प्रदेश में क्या हाल होगा, सरकार को पहले तो लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान देना चाहिए, यह सिर्फ भाषणों से नहीं होता आपको दबाव बनाना पड़ेगा

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव