नगरीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन कर्मियों को किया नमन, कहा- राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत

प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध

नगरीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन कर्मियों को किया नमन, कहा- राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त अग्निशमन कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया है।

जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त अग्निशमन कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया है। खर्रा ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस उन वीर अग्निशमन जवानों के अदम्य साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में अपने प्राणों की परवाह किए बिना जन-जीवन एवं संपत्ति की रक्षा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल एक विभाग नहीं, बल्कि सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आपदा या संकट की घड़ी में अग्निशमन कर्मी बिना किसी भय के अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

उनका अनुशासन, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। नगरीय विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, आवश्यक सावधानियों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में संयम एवं सहयोग का परिचय दें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सतर्कताएं बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा