आरजीएचएस कार्ड पर नहीं मिला उपचार : अस्पतालों में ओपीडी बंद, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिला उपचार

ओपीडी लोगों के लिए बंद रखी

आरजीएचएस कार्ड पर नहीं मिला उपचार : अस्पतालों में ओपीडी बंद, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिला उपचार
निजी अस्पतालों ने आरजीएचएस भुगतान लंबित रहने के विरोध में ओपीडी सेवाएं बंद और कई जगह केवल इमरजेंसी उपचार दिया। अंबेडकर जयंती के कारण सरकारी अस्पताल की ओपीडी भी जल्दी बंद, मरीजों की भीड़ इमरजेंसी में पहुंची। डॉक्टरों पर दबाव बढ़ा और व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल।

अजमेर। संभाग में मंगलवार को सभी निजी चिकित्सालयों में आरजीएचएस कार्ड पर उपचार करने वालों का किसी प्रकार का उपचार नहीं किया। उन्होंने अपनी ओपीडी लोगों के लिए बंद रखी। कुछ चिकित्सालय में सभी के लिए आउटडोर बंद थे और सिर्फ इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ही उपचार दिया जा रहा था, जबकि कुछ निजी चिकित्सालय में आम बीमारी का उपचार किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, सरकार द्वारा आरजीएचएस कार्ड पर उपचार करने वाले मरीज के खर्च का भुगतान नहीं किया जाने के कारण निजी चिकित्सालय होने यह फैसला लिया था।

इस दौरान अंबेडकर जयंती के चलते राजकीय अवकाश के कारण राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी भी सुबह 11:00 बजे बंद हो गई थी, उसके बाद मरीजों की भीड़ चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई में आकर जमा हो गई, जहां चिकित्सकों पर फिर से मरीजों के उपचार का दबाव बढ़ गया। इसी प्रकार इलाज के लिए पर्ची के लिए भी लाइन लंबी लगी हुई थी, सुरक्षा कर्मियों को वहां व्यवस्थाएं संभालने में कठिनाई हो रही थी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
कमजोर मानसून की भविष्यवाणी और पश्चिम एशिया संकट से घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 639 अंक और निफ्टी 123 अंक...
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार