अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, कलक्टर ने कहा- समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए महत्वपूर्ण कार्य

पूरा जीवन समाज और दूसरों के हित के लिए समर्पित

अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम,  कलक्टर ने कहा- समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए महत्वपूर्ण कार्य

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित। जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष, सामाजिक योगदान और महिला अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्श अपनाने और जीवन में निरंतर प्रयास करने का आह्वान।

जोधपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर छात्रावास, भगत की कोठी, जोधपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन के मुख्य आतिथ्य में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार तथा लूणी उपखण्ड अधिकारी हसमुख भी उपस्थित रहे। महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ें- जिला कलक्टर इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके द्वारा किए गए सामाजिक आंदोलनों एवं सत्याग्रहों को समझना आवश्यक है।

जिला कलक्टर ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब की जीवनी का अध्ययन करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व हमें यह सिखाते हैं कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। दूसरों के लिए कार्य करना ही सबसे बड़ा मूलमंत्र सीईओ जिला परिषद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन समाज और दूसरों के हित के लिए समर्पित रहा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव