ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई : 29.850 किलो डोडा चूरा बरामद, 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चांदपोल जाने वाली रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई : 29.850 किलो डोडा चूरा बरामद, 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत सी.एस.टी. टीम ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस थाना जालुपुरा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार।

जयपुर। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत सी.एस.टी. टीम ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस थाना जालुपुरा (उत्तर) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन के सुपरविजन में की गई। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद पुलिस ने जालुपुरा क्षेत्र में केएस टीवीएस मोटर्स के सामने, चांदपोल जाने वाली रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से: 29.850 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया इस संबंध में थाना जालुपुरा में प्रकरण संख्या 71/2026 धारा 8/15, 8/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया: सुखा सिंह (फतेहाबाद, हरियाणा) सुरजन सिंह (मानसा, पंजाब) मंगल सिंह (मानसा, पंजाब) ऐसे हुई कार्रवाई सी.एस.टी. टीम द्वारा पहले इंटेलिजेंस विकसित कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पहचान की गई। पुख्ता सूचना के आधार पर जालुपुरा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को मौके पर दबोचा गया। पुलिस की अपील जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें