सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान

छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को लाभ मिला

सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र की घोषणा। डीबीटी से 1,363 करोड़ रुपए हस्तांतरित। कई भवनों का लोकार्पण-शिलान्यास और एआई ‘समाधान साथी’ शुरू।

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़े, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने कहा कि सरकारसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासके मंत्र पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर -लाइब्रेरी स्थापित करने और मूंडला (जयपुर) स्थित अंबेडकर पीठ में आवासीय कोचिंग केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षा और विचार सरकार की कार्यप्रणाली की बुनियाद हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को 1,363 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। साथ ही 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण, 17 भवनों का शिलान्यास और जामडोली स्थित स्वयंसिद्धा परिसर में लाइब्रेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया। एआई आधारितहेल्प डेस्क समाधान साथीका शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार के मामलों में कमी आई है तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

 

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता भी प्रदान की गई। समारोह में उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Read More नगर निगम में स्वीकर किए जाएंगे नामांकन-पत्र, प्रत्याशी अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे नामांकन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ?  दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ? 
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर दलित व पिछड़ा वर्ग के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया...
जयपुर परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी, सचिन पायलट ने सरकार से मांगी जवाबदेही
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की अतिरिक्त सहायता का ऐलान
‘समुद्र मंथन’ योजना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, शक्ति सिंह गोहिल बोले- सरकारी धन ONGC को मिलना चाहिए, सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा
तिब्बत में भूस्खलन से हाहाकार, लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास: शी जिनपिंग
खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान, वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग