लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात

आयोजन स्थल का हुआ विधिवत भूमि पूजन 

लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकमंथन-2026 का आयोजन राजस्थान की गौरवशाली धरा पर होना प्रदेश के लिए बड़े गौरव और सौभाग्य की बात है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकमंथन-2026 का आयोजन राजस्थान की गौरवशाली धरा पर होना प्रदेश के लिए बड़े गौरव और सौभाग्य की बात है। यह आयोजन भारत की आत्मा, सांस्कृतिक पहचान और लोकजीवन की समृद्ध परंपराओं का उत्सव है। इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा, दर्शन और लोकजीवन के विविध आयामों पर व्यापक विमर्श होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की धरती शौर्य, भक्ति, त्याग, लोककला और सांस्कृतिक समृद्धि की परिचायक रही है। ऐसे में लोकमंथन जैसे आयोजन के लिए जयपुर का चयन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने, उसके संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर कला केंद्र में लोक मंथन-2026 के आयोजन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। उल्लेखनीय है कि हम भारत के लोग थीम पर आधारित लोक मंथन-2026 का आयोजन 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला
पुलिस ने बताया- प्रमोद (50) निवासी भवानी नगर सीकर रोड सिक्योरिटी गार्ड था। प्रमोद शराब पीने का आदी था। बुधवार...
राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएससी-डी.लिट. प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 नवंबर तक जमा होगा शुल्क
लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात
जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी
जानें कैसे मोबाइल चैट और CCTV फुटेज ने खोली लश्कर कमांडर की पोल? कुलगाम में सुरक्षा बलों ने किया ढेर
टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
जयपुर में एएमआर जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता