मुख्यमंत्री की मतदाताओं से अपील, पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण में उत्साह के साथ करें मतदान 

प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें

मुख्यमंत्री की मतदाताओं से अपील, पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण में उत्साह के साथ करें मतदान 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चयन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा तय करता है।

ऐसे में, प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से आगे आकर मतदान करने और अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर