खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए
खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने में 1500 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाने का लक्ष्यहै। फरवरी तक विभाग ने 12% वृद्धि के साथ 8888.80 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया। फरवरी में ही 1060 करोड़ की वसूली का नया रिकॉर्ड बना। कई जिलों ने लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह किया।
जयपुर। खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में 1500 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य तय करते हुए फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति तय की है। प्रमुख सचिव खान टी. रविकान्त ने खनिज भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद खान विभाग ने 12 फीसदी विकास दर के साथ फरवरी तक 8888 करोड़ 80 लाख रुपए का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहित किया।
यह गत वित्तीय वर्ष के फरवरी माह से 952 करोड़ से भी अधिक है। माइंस विभाग के इतिहास में फरवरी माह में 1060 करोड़ रुपए के राजस्व संग्रहण का नया रिकार्ड है। बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने और अप्रेल से खनिज ब्लॉकों और प्लॉटों के ऑक्शन की आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद ने शत प्रतिशत से भी अधिक वसूली की है।

Comment List