कांग्रेस खराब कर रही प्रदेश का माहौल, त्यौहार में डाल रही व्यवधान: मदन राठौड़

जहां घटना हुई वहीं दर्ज होनी चाहिए एफआईआर

कांग्रेस खराब कर रही प्रदेश का माहौल, त्यौहार में डाल रही व्यवधान: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना पर जयपुर में बेवजह प्रदर्शन कर कांग्रेस त्योहारों के समय माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि एफआईआर घटना स्थल पर ही दर्ज होती है और कांग्रेस बिना सोच-समझ केवल नाटक कर रही है।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि घटना दिल्ली में हुई है, इसलिए कांग्रेस को वहीं प्रदर्शन करना चाहिए। जयपुर में प्रदर्शन कर कांग्रेस प्रदेश का माहौल खराब कर रही है और त्योहार में व्यवधान डाल रही है।

प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की बुद्धि पर आश्चर्य होता है, जहां घटना होती है, एफआईआर वहीं दर्ज होती है। यदि संबंधित थानाधिकारी या पुलिस के उच्चाधिकारी एफआईआर दर्ज नहीं करते हैं तो इसके लिए दूसरे कानूनी विकल्प मौजूद हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद बिना विवेक का इस्तेमाल किए प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। 

जीत से खुलेगी ग्रामीण विकास की राह- राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में रहने वाले प्रत्येक परिवार तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Post Comment

Comment List

Latest News

धरना स्थल पर गिरे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पैर में चोट; भाजपा पर जमकर हमला धरना स्थल पर गिरे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पैर में चोट; भाजपा पर जमकर हमला
मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें सहारा दिया और धरना स्थल तक पहुंचाया।⁠ राहुल गांधी के...
पुलिस स्मृति दिवस पर योगी का बड़ा बयान, बोले- नए यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं मैं भी नहीं..!
राजापार्क के 9 बींस कैफे में फिर मिला अवैध हुक्का बार, हुक्का उपकरण; पाइप और 12 चिलम जब्त
जीरो एफआईआर के मुद्दे में उलझी रही कांग्रेस तो पंचायत चुनाव की तैयारी पर उठे सवाल
जब गूंजी एंबुलेंस की आवाज, योगी ने रुकवा दी शोभायात्रा; मरीज की जिंदगी को दी प्राथमिकता
Gold-Silver Price Today: जयपुर में सोना-चांदी सस्ते, जानें 18 और 14 कैरेट के भाव
कांग्रेस खराब कर रही प्रदेश का माहौल, त्यौहार में डाल रही व्यवधान: मदन राठौड़