कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार

पुलिस प्रशासन पर मामला दबाने का आरोप

कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर एनएसयूआई नेता रितु बराला से कथित मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। वहीं पुलिस ने दिल्ली में पहले से मामला दर्ज होने का हवाला देकर नई एफआईआर से इनकार कर दिया।

जयपुर। रितु बराला से जुड़ी जीरो एफआईआर दर्ज कराने के मामले में पुलिस कमिश्नरेट परिसर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली के कनॉट प्लेस मामले को लेकर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बैरिकेड पार करने की कोशिश पर हल्के बल का प्रयोग किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध जताया।

यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरेट के बाहर जमावड़ा कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने से स्पष्ट इनकार करते हुए बताया कि दिल्ली कनॉट प्लेस में पहले ही परिवाद दर्ज हो चुका है और जांच जारी है। इसी आधार पर स्थानीय स्तर पर नई एफआईआर नहीं लिखी जा रही।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़, अभिषेक चौधरी समेत कई नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्याय दिलाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही और पुलिस को निर्देश देकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। रितु बराला ने भी इस मुद्दे पर बयान देकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग मजबूत रखी गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन पुलिस का रवैया कठोर है। पुलिस पक्ष का दावा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

Read More जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 साइबर ठग गिरफ्तार, 18.60 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा

यह घटनाक्रम दिल्ली में हुई घटना से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में देखा जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जबकि प्रशासन जांच को दिल्ली पुलिस के हवाले बताकर स्थानीय कार्रवाई से बच रहा है। पूरे मामले की आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Read More जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया  दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने...
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन से मचा हड़कंप, कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाने की तैयारी; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जैन तीर्थों के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचे 28.79 लाख घरेलू पर्यटक; दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर बने धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र
देशभर में रावण दहन, लेकिन मथुरा में होती है पूजा! 26 साल से दशहरे पर निभाई जा रही अनोखी परंपरा
बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल
कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज