गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र

प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली में एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने राजनीति में 'संघर्ष, संगठन और सेवा' के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ छात्र हितों की आवाज बुलंद करने हेतु प्रेरित किया।

जयपुर: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को एनएसयूआई राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

गहलोत ने कहा कि संघर्ष, संगठन और सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा शक्ति के सहयोग और समर्पण से एनएसयूआई नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा छात्र हितों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
विभाग की बड़ी कार्रवाई—तृणमूल कांग्रेस के रासबिहारी क्षेत्र से निवर्तमान विधायक देवाशीष कुमार के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी हुई।...
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक