एजीटीएफ की चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई : 3 किलो से अधिक अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, कार में छिपाकर ले जा रहे थे अफीम

मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू

एजीटीएफ की चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई : 3 किलो से अधिक अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, कार में छिपाकर ले जा रहे थे अफीम

एजीटीएफ ने चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में बड़ी कार्रवाई। कार से 3.100 किलो अवैध अफीम बरामद। लाखों की कीमत की खेप के साथ सगे भाई राधेश्याम और राहुल शर्मा गिरफ्तारए। पूछताछ में गांव के दो मुख्य सप्लायरों के नाम। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर नेटवर्क खंगाला जा रहा।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ ने चित्तौड़गढ़ के चन्देरिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक मारुति इको कार से 3.100 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्करी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत वाली अफीम जब्त कर दो शातिर तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुख्ता मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के बाद एसपी ज्ञानचंद यादव और एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी फूलचंद टेलर और एएसआई राकेश कुमार जाखड़ के नेतृत्व में टीम ने मान्दलदा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध मारुति इको कार को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई।

भाई निकले तस्कर

पुलिस ने मौके से अवैध अफीम परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राधेश्याम शर्मा और राहुल शर्मा पुत्र शंभुलाल शर्मा के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मूल रूप से नालखेड़ी थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं।

मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू

Read More विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता : देशभर से 64 टीमें शामिल, पंवार ने विधि शिक्षा की सामाजिक प्रासंगिकता पर दिया बल

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार भाइयों ने बताया कि बरामद अफीम उन्होंने अपने ही गांव नालखेड़ी के प्रकाश धाकड़ और प्रमोद शर्मा से खरीदी थी। पुलिस अब इन मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना चन्देरिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अफीम की इस खेप को आगे कहां सप्लाई किया जाना था, इस नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Read More रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ