होलिका दहन के लिए पुलिस एडवायजरी जारी, चालकों को अपने वाहन होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करने की सलाह

यातायात दुघर्टना के सम्बंध में पुलिस हैल्प लाईन 1095 पर सूचना देकर मदद

होलिका दहन के लिए पुलिस एडवायजरी जारी, चालकों को अपने वाहन होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करने की सलाह

जयपुर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों को होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करें। होली के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और सुरक्षा के लिहाज से एडवाईजरी जारी की है।

जयपुर। जयपुर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों को होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करें। होली के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और सुरक्षा के लिहाज से एडवाईजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरड़ा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़क  दुर्घटनाओं से बचाव और सुगम यातायात के लिए होलिका दहन मुुख्य मागोंर् से दूर करें, गैस ऐजेंसी, पेट्रोल पम्प, कैरोसिन दुकान, होटल, ढाबे, चाय, लकडी के गोदाम, आरा मशीन, आदि स्थानों से दूर होलिका दहन करें। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं और अनावश्यक हाय हुल्लड से परहेज करें। 

लाईसेंस होगा निरस्त, करें यातायात नियमों का पालन
डीसीपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ ड्राईिवंग लाईसेंस के निरस्तीकरण के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। यातायात दुघर्टना के सम्बंध में पुलिस हैल्प लाईन 1095 पर सूचना देकर मदद ली जा सकती है। धुलण्डी पर ये रहेगी व्यवस्था: यातायात पुलिस ने धूलण्डी पर नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कमरकस तैयारी की है।  शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए ब्रेथ एनेलाईजर सहित चिन्हित प्वाइंट पर पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। नशे में वाहन चलाने पर वाहन जप्त होगा। दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट अनिवार्य होगा। चौपहिया वाहनों की गेट के शीशे और डिक्की खोलकर तेज गति में स्पीकर चलाने पर पाबंदी रहेगी।

गोविन्द देवजी मंदिर की ये व्यवस्था
गोविन्द देव जी मंदिर में आने वाले वाहन बान्दरवाल गेट से प्रवेश करेंगे, जिनकी पार्किंग जलेब चौक में होगी। वाहनों का निकास नगर परिषद की मोरी, आतिश मार्के ट गेट, सार्दुल सिंह की नाल से चीनी की बुर्ज की ओर होगा। चांदी की टकसाल से आने वाले वाहन पार्क के पास होगी जो पर्यटक थाने के सामने से लौटेंगे। तालकटोरा रोड से पोड्रिंक उद्यान से कंवर नगर सब्जी मंडी तक वाहन आ सकेंगे। वाहन दबाव होने पर संजय सर्किल, सांगानेरी गेट, रामगढ़ मोड़ से सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो निकाला जाएगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर