नए साल से पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भार : पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों के टिकट शुल्क में बढ़ोतरी, दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर 

अधिकारियों के अनुसार साल 2015 के बाद अब टिकट शुल्क में बढ़ोतरी

नए साल से पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भार : पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों के टिकट शुल्क में बढ़ोतरी, दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर 

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित स्मारकों की प्रवेश टिकट दरें बढ़ाई गई हैं। नई टिकट दरें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगी। आदेशानुसार जयपुर के आमेर महल, हवा महल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ दुर्ग के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बूंदी सहित प्रदेशभर के अन्य स्मारकों और संग्रहालयों में टिकट शुल्क में वृद्धि की गई है।

जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित स्मारकों की प्रवेश टिकट दरें बढ़ाई गई हैं। नई टिकट दरें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगी। आदेशानुसार जयपुर के आमेर महल, हवा महल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ दुर्ग के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बूंदी सहित प्रदेशभर के अन्य स्मारकों और संग्रहालयों में टिकट शुल्क में वृद्धि की गई है। इसमें भारतीय पर्यटक, भारतीय विद्यार्थी, विदेशी पर्यटक और विदेशी विद्यार्थियों के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित स्मारकों के कम्पोजिट टिकट दरें भी बढ़ाई गई हैं। इस संबंध में पुरातत्व विभाग की उप निदेशक कृष्णकांता शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार साल 2015 के बाद अब टिकट शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले दैनिक नवज्योति ने 25 अगस्त को 'स्मारकों-संग्रहालयों के प्रवेश शुल्क में हो सकती है बढ़ोतरी!' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सबसे पहले इस खबर की जानकारी पाठकों को दी थी। जिसमें बाद अब एक जनवरी, 2026 से इनके टिकट शुल्क में बढ़ोतरी होगी। वहीं 16 जून को 'गांधी वाटिका म्यूजियम को कम्पोजिट टिकट में जोड़ा जाएगा' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पाठकों को जानकारी दी थी। अब गांधी वाटिका म्यूजियम को भी जयपुर के कम्पोजिट टिकट में शामिल किया गया है। 

पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भार: पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित स्मारकों की टिकट दरों में वृद्धि करने से अब देशी और विदेशी पर्यटकों की जेब पर भार बढ़ेगा। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि कई पर्यटकों ने पहले से टिकट दरों की पूछताछ की है। अब इनकी दरें बढ़ने से उनकी जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। 

ये रहेंगी एकजाई टिकट दरें 
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर के संरक्षित स्मारकों की कम्पोजिट टिकट दरें भी बढ़ी हैं। जिसमें आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, ईसरलाट, सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर का बाग, जयपुर मेट्रो कलादीर्घा शामिल हैंं। साथ ही अब गांधी वाटिका संग्रहालय को भी इसमें शामिल किया गया है।  
पर्यटक                   पुरानी कम्पोजिट दरें     नई कम्पोजिट दरें 
भारतीय पर्यटक                      420                 550
भारतीय विद्यार्थी                      110                180
विदेशी पर्यटक                      1100                1700
विदेशी विद्यार्थी                        550                800
(इसमें ई-मित्र द्वारा लिया जाने वाला दो रुपए शुल्क अलग से है।) 

Read More कपड़ा फैक्ट्री के अंदर से उठीं आग की लपटें,  बीस फेरे लगाने के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

1 जनवरी 2026 से विभागाधीन समस्त संरक्षित स्मारकों में ये रहेगा एकजाई टिकट शुल्क
  पर्यटक                      एकजाई टिकट दरें 
भारतीय पर्यटक               1300       
भारतीय विद्यार्थी               600       
विदेशी पर्यटक                5500       
विदेशी विद्यार्थी                2800     
नोट : कम्पोजिट टिकट की वैधता 10 दिन होगी और इससे चयनित स्मारकों में प्रवेश मिलेगा। 

Read More ऑपरेशन विषभीषण : ANTF का तगड़ा प्रहार, 58 किलो अफीम जब्त कर बचाईं करोड़ों ज़िंदगियाँ

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट