जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा

लोगों में उत्सुकता और आस्था दोनों का माहौल

जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा

साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार रात करीब 20 मिनट तक नजर आया, जब आसमान में “ब्लड मून” का अद्भुत दृश्य दिखा। सुबह 6:55 बजे से सूतक लगने पर अधिकांश मंदिरों के कपाट बंद रहे, जबकि श्रीनाथजी में दर्शन जारी रहे। गोविंद देवजी मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ। ग्रहण बाद शुद्धिकरण कर कपाट खोले गए, धुलंडी कई जगह बुधवार को मनाई गई।

जयपुर। साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार को जयपुर में करीब 20 मिनट तक दिखाई दिया। इस दौरान शहरवासियों ने आकाश में अद्भुत नजारा देखा और कुछ समय के लिएब्लड मूनभी नजर आया। ग्रहण प्रारंभ होने से लगभग नौ घंटे पहले सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर सूतककाल शुरू हो गया था, जिसके चलते शहर के अधिकांश मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। श्रीनाथजी मंदिर में चंद्रग्रहण के दौरान भी दर्शन जारी रहे। वहीं जयपुर के गोविंद देवजी‌‌ मंदिर में ग्रहण काल के दौरान विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कर मंदिरों के कपाट पुनः खोले गए। चंद्रग्रहण के प्रभाव को देखते हुए कई शहरों में धुलंडी का पर्व बुधवार को मनाया गया। ग्रहण को लेकर लोगों में उत्सुकता और आस्था दोनों का माहौल देखने को मिला।

Tags: eclipse

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए अपने...
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान