राजधानी में आग का गोला बनी चलती कार : चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू

यह वाहन वर्ष 2025 में खरीदा गया था

राजधानी में आग का गोला बनी चलती कार : चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू

गांधी नगर थाना क्षेत्र में जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर चलती कार में अचानक भीषण आग। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर जान बचाई। पुलिस और दमकल ने बीस मिनट में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट आशंका, सीएनजी किट लगी पेट्रोल कार पूरी जलकर खाक। कोई हताहत नहीं।

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर मंगलवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर जान बचाई। पुलिस ने बताया कि आग की सूचना करीब सवा सात बजे मिली। जिस पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और करीब बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने का समचार नहीं है।

जानकारी के अनुसार आग बोनट से शुरू होकर तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। डिग्गी में फायर किट से बुझाने का प्रयास भी किया था लेकिन तब तक आग ने कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस प्रारम्भिक अनुमान से आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। पेट्रॉल ईंधन की कार में सीएनजी किट लगी हुई थी और यह वाहन वर्ष 2025 में खरीदा गया था।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित