जयपुर के नारायण विहार में विला में आग से दंपती और दो बेटियां झुलसीं, दादा ने पोते को बचाया

स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया 

जयपुर के नारायण विहार में विला में आग से दंपती और दो बेटियां झुलसीं, दादा ने पोते को बचाया
नारायण विहार इलाके में बुधवार तड़के एक विला में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। इनमें पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। लपटें बिस्तर व फर्नीचर तक पहुंच गईं।

जयपुर। नारायण विहार इलाके में बुधवार तड़के एक विला में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। इनमें पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। वहीं, निचली मंजिल पर सो रहे दादा ने छह साल के पोते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार चारों की हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे मांग्यावास स्थित कीर्ति नगर के एक विला में हुआ। यहां नीरज (43) अपनी पत्नी गौरी (40), दो बेटियों और छह साल के बेटे के साथ रहते हैं। घटना के समय परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि नीरज के दादा नीचे की मंजिल पर थे। इसी दौरान एक कमरे में आग लग गई और लपटें बिस्तर व फर्नीचर तक पहुंच गईं।

आग बुझाने के प्रयास में नीरज, उनकी पत्नी और दोनों बेटियों के चेहरे झुलस गए। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। दादा ने दिखाई सूझबूझ, पोते को निकाला बाहर आग लगने के दौरान नीचे सो रहे दादा ने परिवार की आवाज सुनी तो तुरंत छह साल के पोते को गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर ले आए। हादसे में कमरे का फर्नीचर और कपड़े जल गए, लेकिन समय रहते बचाव होने से बड़ा नुकसान टल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी, जिसने बिस्तर और कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।

Tags: fire villa

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ थानों के परिवादियों की होगी जनसुनवाई परिवादियों की परिवेदनाओं का...
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला
राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख