मणिपुर में गैस रिसाव से घर में भड़की आग, फिर फटा सिलेंडर महिला सहित 3 लोगों की मौत

सिलेंडर फटते ही घर बना आग का गोला

मणिपुर में गैस रिसाव से घर में भड़की आग, फिर फटा सिलेंडर महिला सहित 3 लोगों की मौत
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नामबोल इलाके में रसोई गैस (एलपीजी) के रिसाव के कारण घर में आग लगने से 37 वर्षीय महिला और उसके दो नाबालिग पुत्रों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नामबोल इलाके में रसोई गैस (एलपीजी) के रिसाव के कारण घर में आग लगने से 37 वर्षीय महिला और उसके दो नाबालिग पुत्रों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मैबाम चिंगनिंग माखा लीकाई इलाके में हुई। घर के अंदर आग लगने के बाद गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। आग लगने के बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर फंस गये, जिससे महिला और दोनों पुत्रों की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक दल ने आग लगने के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए भेज दिया गया है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान