यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, यात्रियों की अटकी सांसें

एक्सप्रेसवे पर आधी रात को मचा हड़कंप

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, यात्रियों की अटकी सांसें
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात चलती स्लीपर बस आग का गोला बन गई। दिल्ली से छतरपुर जा रही खजुराहो ट्रेवल्स की बस में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। चीख-पुकार के बीच सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझाई। बस और यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।

मथुरा। जिले में थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे स्थित राया कट पुल पर शनिवार देर रात एक चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही इस बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खजुराहो ट्रेवल्स की बस को चालक जितेंद्र (निवासी नौगांव, छतरपुर) दिल्ली के कश्मीरी गेट से लेकर छतरपुर जा रहा था। राया कट पुल के ऊपर पहुंचते ही अचानक बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस और यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।  

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 1:38 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना राया के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर