रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना

रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल

रावी-ब्यास जल विवाद पर अहम मोड़—रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से 8 मार्च तक राजस्थान दौरे पर रहेगा। न्यायमूर्ति विनीत सरन की अध्यक्षता में टीम बीकानेर से जैसलमेर तक इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण करेगी। 1981 समझौते के तहत 8.6 एमएएफ के बजाय 0.60 एमएएफ कम पानी मिलने का मुद्दा प्रमुख रहेगा। दौरे से राजस्थान अपनी भौगोलिक चुनौतियां मजबूती से रखेगा।

जयपुर। रावी एवं ब्यास जल बंटवारे से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से 8 मार्च तक राजस्थान के दौरे पर रहेगा। ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पूर्व सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनीत सरन के साथ न्यायाधीश सुमन श्याम और न्यायाधीश नवीन राव भी मौजूद रहेंगे। दौरे में केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

ट्रिब्यूनल बीकानेर में आरडी 507 से इंदिरा गांधी नहर के निरीक्षण के साथ दौरे की शुरुआत करेगा। 6 मार्च को कोलायत क्षेत्र में फव्वारा पद्धति के कमांड एरिया और 1254 आरडी हेड का निरीक्षण किया जाएगा। 7 मार्च को जैसलमेर के मोहनगढ़ में आरडी 1458 की टेल तक दौरा प्रस्तावित है। टीम तनोट माता मंदिर भी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 1981 के समझौते के अनुसार राजस्थान को 8.6 एमएएफ पानी मिलना था, जबकि वर्तमान में करीब 0.60 एमएएफ कम मिल रहा है। इस दौरे से राजस्थान अपनी भौगोलिक परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से रख सकेगा।

Tags: canal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ