बीकानेर में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या पर आक्रोश : एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की

बीकानेर में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या पर आक्रोश : एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर सैन समाज में आक्रोश। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग। 13 वर्षीय बालिका परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। लापता होने के बाद शव बरामद होने से क्षेत्र में शोक फैला। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग।

 

नांगलशेरपुर। बीकानेर जिले में कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर सैन समाज बालघाट तहसील द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।  समाज ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 13 वर्षीय बालिका 21 फरवरी को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी और बाद में लापता हो गई। पश्चात उसका शव बरामद होने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैल गया। सैंन समाज ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी है।

तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सैन, मचंद्रन सैन नांगल सुल्तानपुर, रामप्रसाद सैन मान्नोज, बनवारी टोडाभीम, उमेश विनोद सत्यनारायण गोविंदा मोरगा। गिरधारी सैन बालघाट, गोर्धन नांगलशेरपुर सहित समाज पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं और सरकार से शीघ्र व निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा की जाती है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ