पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान

सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण

पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान

तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। नागरिक सुबह 9 से रात 9 बजे तक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मोदी ने क्षेत्रीय नेताओं से बात कर हालात की समीक्षा की। भारत ने हिंसा पर चिंता जताते हुए कूटनीतिक समाधान की अपील की।

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी एशिया में बिगड़ते हालातों के बीच यहां एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया है। मंत्रालय ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष स्थापना पश्चिम एशिया खाड़ी क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए की गई है। नियंत्रण कक्ष में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक 1800118797 (टोल फ्री), 91 11 2301 2113, 91 11 2301 4104, 91 11 2301 7905 नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के आपात संपर्क नंबर बहरीन में 973 39418071 ईरान में 98 9128109115/989128109102/98 9128109109 / 98 9932179359 हैं। इसके अलावा इराक में 964 771 651 1185 / 964 770444 4899, इज़राइल में 972 54 7520711/972 54 2428378, जॉर्डन में 96 770 422 276, कुवैत में 96565501946, लेबनान में 96176860128, ओमान: 968 98282270 (व्हाट्सएप) /80071234 (टोल फ्री), कतर में 974 55647502, रामल्लाह, फ़िलिस्तीन में 970 592916418, सऊदी अरब (रियाद) में 966 11 488460 / 800 247 1234 (टोल फ्री), सऊदी अरब (जेद्दा) में 966 126648660 / 96612 2614093, संयुक्त अरब अमीरातः 971 543090571 (व्हाट्सएप) / और 800 46342 (टोल फ्री) नम्बर पर फोन करने की सुविधा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया के हालातो को देखते हुए वहां की सरकारों तथा शीर्ष नेतृत्व से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मोदी ने इन देशों के शासको से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है और वहां रह रहे भारतीय समुदाय को दिए जा रहे सहयोग पर भी बात की है। अमेरिका-इजरायल की ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाबी हमलों से पिछले चार दिनों से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों ओर के हमले में बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। भारत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विवादों का बातचीत और कूटनीति से जल्द समाधान करने का आह्वान किया है।

Tags: situation

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए अपने...
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान