आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र

सतत पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता रहेगा

आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र

आईटीबी बर्लिन-2026 में राजस्थान ने दमदार उपस्थिति दर्ज। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक भव्यता और नवाचार से सजा राजस्थान मंडप आकर्षण का केंद्र। आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने जर्मन स्टेकहोल्डर्स से संवाद कर धरोहर संरक्षण और सतत पर्यटन पर जोर दिया। छह दशक पुराने इस वैश्विक मंच पर राजस्थान ने नई पहचान बनाई।

जयपुर।पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के पवेलियन का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत विनायक गुप्ते ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रूकमणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, टूर संचालकों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। राजस्थान मंडप अपनी सांस्कृतिक भव्यता, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। उद्घाटन दिवस पर आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने यूरोपीय एवं जर्मन पर्यटन स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष संवाद करते हुए राजस्थान के ऐतिहासिक किलों और जर्मनी के महलों के मध्य स्थापत्य कला तथा धरोहर संरक्षण की।

उन्होंने कहा कि पहली दृष्टि में भारत का राजस्थान और यूरोप का जर्मनी भौगोलिक रूप से भिन्न प्रतीत होते हैं। एक ओर विस्तृत मरुस्थल है, तो दूसरी ओर हरे-भरे वन और नदी घाटियाँ, लेकिन जब ऐतिहासिक दुर्गों और राजमहलों को देखा जाता है, तो स्थापत्य दृष्टि से आश्चर्यजनक साम्य सामने आता है। राजस्थान पर्यटन की इस प्रभावी भागीदारी ने जर्मन एवं यूरोपीय बाजार में राज्य की पहचान को नई ऊर्जा प्रदान की है। आईटीबी के आगामी दिनों में विभिन्न व्यावसायिक बैठकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार परंपरा और सतत पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता रहेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्व पर्यटन उद्योग का अग्रणी मंच माना जाता है। इस वर्ष इसका साठवाँ संस्करण आयोजित हो रहा है, जो वैश्विक पर्यटन जगत की छह दशकों की यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित कर रहा है। सुव्यवस्थित संरचना के लिए प्रसिद्ध इस मेले में विभिन्न देशों और गंतव्यों के भौगोलिक विभाजन के साथ साहसिक पर्यटन, व्यावसायिक यात्रा, चिकित्सकीय पर्यटन तथा यात्रा प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्र सम्मिलित हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान