मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई

लोक संस्कृति की रंगत ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई

सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग उन्होंने गुलाल-अबीर खेलकर बधाई दी। “होली रे रसिया” की धुनों, फाग गीतों और लोक रंगत ने माहौल उत्सवमय बना दिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को अपने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन हुआ। सीएमआर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ गुलाल और अबीर लगाकर होली खेली और सभी को पर्व की बधाई दी। सीएमआर मेंहोली रे रसियाकी स्वर लहरियों के बीच उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था। बृजनगर की भारतीय कला संस्थान की ओर से होली पार्टी का आयोजन किया गया, वहीं फतेहपुर शेखावाटी की गो वत्स फाग मंडली ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक संस्कृति की रंगत ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

हजारों की संख्या में गुलाल लेकर पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री पर रंग डाला, तो मुख्यमंत्री ने भी स्नेहपूर्वक सभी को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएंहर वर्ग के लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सादगी और आत्मीयता ने सभी का मन मोह लिया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास और अपनत्व का भाव दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में पिरोता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं भी सुव्यवस्थित रहीं। रंगों और उत्साह से सराबोर यह आयोजन लंबे समय तक यादगार बना रहा।

Tags: holi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ