शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद

बाजारों और मोहल्लों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद

धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की मस्ती ने माहौल बना दिया। बाजारों में रौनक और मोहल्लों में गीत-संगीत गूंजता रहा। ताड़केश्वर मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी, जहां गुलाल संग शुभकामनाएं बांटी गईं। बच्चों से बुजुर्गों तक, हर चेहरा खुशी से खिला नजर आया।

जयपुर। शहर में धुलंडी के अवसर पर होली का उल्लास मंगलवार और बुधवार को भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। मंगलवार को लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और रंग-गुलाल उड़ाते हुए उत्सव का आनंद लिया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां गीत-संगीत के साथ थिरकती नजर आईं। बुधवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में होली का माहौल बना रहा। रंगों की फुहार, भांग की ठंडाई और स्वादिष्ट गुंजिया की मिठास ने पर्व के आनंद को और बढ़ा दिया। बाजारों और मोहल्लों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली।

शहर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखने को मिला। रंग, उमंग और भाईचारे के इस पर्व ने शहर को पूरी तरह भक्तिमय और रंगमय बना दिया।

Tags: holi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ