राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को होली की बधाई दी

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें

राहुल गांधी ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग उत्साह से होली मनाई, रंग-गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। उन्होंने प्रेम व उम्मीदों से भरी होली की शुभकामनाएं दीं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने विविधता में एकता का संदेश दिया, वहीं प्रियंका गांधी ने भाईचारे और मेलजोल के साथ खुशियां बांटने का आह्वान किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रंगों का पर्व होली कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। गांधी ने कहा कि रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दें।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, होली हमारे बहुरंगी, बहु-सांस्कृतिक समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाला पर्व है। यह विविधताओं में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की उस परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी सभ्यता की पहचान रही है। दूरियों को मिटाने वाले इस उल्लासपूर्ण अवसर पर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन सदैव खुशियों के रंगों से सराबोर रहे।

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास एवं बंधुत्व के विविध रंगों से सराबोर मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली अपने परिवार, दोस्त और समाज के साथ-साथ सबको प्रेम से गले लगाने का महापर्व है। सबको गले लगाइए एवं सबके साथ खुशियां बांटिए। सभी देशवासियों के लिए होली शुभ हो।"

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ