होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन

यात्रियों ने विभिन्न गंतव्यों के लिए सुगमता के साथ यात्रा की

होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन

होली पर उमड़ी भीड़ को संभालते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। 295 स्पेशल ट्रिप ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर गोरखपुर, हावड़ा, तिरूपति, मैसूरू, अमृतसर समेत कई प्रमुख शहरों के लिए संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को सुगम और राहतभरी यात्रा की।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली त्योहार के दौरान भारी यात्री भीड़ को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की और गत 21 फरवरी से दो मार्च तक 55 लाख से अधिक यात्रियों को सुगमता से गंतव्य तक पहुंचाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर विभिन्न मार्गों पर यात्री भार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और होली के लिए 295 ट्रिप नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की गई है, जो कि विभिन्न गंतव्यों गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावडा, तिरूपति, मऊ, साबरमती, दानापुर, आसनसोल, चैन्नई एग्मोर, वडोदरा, कोलकाता के लिए संचालित की जा रही है।

होली पर्व से पूर्व के सप्ताह में 54 ट्रिप नई स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई है। यह ट्रेनें गोरखपुर, मैसरू, काकिनाडा, भावनगर टर्मिनस, हावड़ा, तिरूपति, दानापुर, कोलकाता, साबरमती, असारवा तथा अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों की ओर संचालित की गई है। इस अवधि के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से 55 लाख से अधिक यात्रियों ने विभिन्न गंतव्यों के लिए सुगमता के साथ यात्रा की है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर