उम्मीद पर दुनिया कायम है, वरना यूं ही कौन सफर करता है : इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, ट्रांसपोर्टेशन को समर्पित होगा वर्ष-2026, चुनाव होंगे बड़े इवेंट

नई तकनीकों का भी रोजमर्रा के जीवन में उपयोग बढ़ने की संभावना

उम्मीद पर दुनिया कायम है, वरना यूं ही कौन सफर करता है : इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, ट्रांसपोर्टेशन को समर्पित होगा वर्ष-2026, चुनाव होंगे बड़े इवेंट

नया साल-नई आस यह कहावत 2026 के आगमन पर शहर की धड़कनों को बखूबी बयान करती है। बीते वर्षों की अधूरी योजनाओं और अनकही उम्मीदों को पीछे छोड़  शहर एक बार फिर सपनों की दहलीज पर खड़ा है। सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां नहीं, बल्कि बेहतर कल की चाहत रफ्तार पकड़ना चाहती है।

उदयपुर। नया साल-नई आस यह कहावत 2026 के आगमन पर शहर की धड़कनों को बखूबी बयान करती है। बीते वर्षों की अधूरी योजनाओं और अनकही उम्मीदों को पीछे छोड़  शहर एक बार फिर सपनों की दहलीज पर खड़ा है। सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां नहीं, बल्कि बेहतर कल की चाहत रफ्तार पकड़ना चाहती है। गलियों में सिर्फ आवाजाही नहीं, बल्कि विकास की गूंज सुनाई देना चाहती है। किसी शायर ने भी कहा है उम्मीद पर दुनिया कायम है, वरना यूं ही कौन सफर करता है। 2026 को लेकर शहरवासियों की उम्मीदें भी कुछ ऐसी ही हैं, स्वच्छ हवा, सुचारू यातायात, रोजगार के नए अवसर, सुरक्षित मोहल्ले और ऐसी व्यवस्थाएं जो सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर नजर आएं। यह साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नहीं, बल्कि शहर की तकदीर बदलने की आस लेकर आया है। देखा जाए तो यह साल चुनावी वर्ष भी है, जब एसआईआर का कार्य पूरा होगा तथा निकाय एवं पंचायत चुनाव होंगे। वहीं, स्थानीय मुद्दों पर बात करें तो इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, ट्रांसपोर्टेशन में बहुत विकास होना है तो दूसरी तरफ नई तकनीकों का भी रोजमर्रा के जीवन में उपयोग बढ़ने की संभावना है।

कहां क्या अपेक्षाएं होंगी पूरी
इंफ्रास्ट्रक्चर : सिटी रेलवे स्टेशन से कलक्टर आवास तक बनाई जा रही एलिवेटेड रोड का कार्य इसी साल पूरा होगा। निगम की तरफ से दिए गए टेंडर की शर्तों की माने तो जनवरी 2027 में उदयपुर में यह प्रोजेक्ट समाप्त करना है। ऐसे में अपेक्षा यह है कि इस साल के अंत तक एलिवेटेड रोड का कार्य पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शहर में ट्रेफिक से राहत मिलेगी व कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। वहीं, नए साल में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पारस फ्लाइओवर का कार्य पूरा होने की अपेक्षा है। यूडीए स्तर पर यह कार्य करवाया जा रहा है। वर्तमान में प्रोजेक्ट का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। यहां पिलर्स खड़े कर दिए गए हैं,  शीघ्र  गर्डर डालकर रोड़ बनाने का कार्य किया जाएगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
नए साल से उदयपुर के ग्रामीणों को उनके घर के निकट सभी जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसमें ब्लड की अधिकांश जांचों के अलावा थॉयराइड, हार्मोनल जांचें, विटामिन बी-12 और विटामिन डी जैसी जांचें भी शामिल है। राज्य सरकार ने एक डिजिटल और सेंट्रलाइज्ड सिस्टम विकसित किया है, जिसके तहत जांच अब आईएचएमएस के माध्यम से ओपीडी पर्ची से सीधे लिंक होकर होगी। राज्य सरकार ने इस पूरे नेटवर्क के लिए कृष्णा डायग्नोस्टिक लैब को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कृष्णा लैब द्वारा उदयपुर जिले में अपनी अत्याधुनिक मशीनरी और 51 प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया जा रहा है। उदयपुर में वल्लभनगर, कुराबड, खेरवाडा, झाडोल, कोटडा, भीण्डर, भुवाणा शहर शामिल है। यहां कई तरह की जांचें होगी। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जो जांचें 7 हब लैब में नहीं होगी वे सभी जांचें मदर लैब भुवाणा में होगी।

 ट्रांसपोर्टेशन: कई ट्रेनों के समय में बदलाव
 नए साल के साथ उत्तर-पश्चिम रेलवे ने उदयपुर से संचालित कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह परिवर्तन आज से लागू होगा। कुछ ट्रेनों का समय 20 मिनट पहले कर दिया गया है, जबकि कुछ के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। इसमें कोलकाता-उदयपुर एक्सप्रेस (12316)- तड़के 3.10 बजे, कामाख्या-उदयपुर एक्सप्रेस - तड़के 3.45 बजे, जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस (22965) - तड़के 4.30 बजे, इंदौर-असारवा ट्रेन - अब 4.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी और 4.40 बजे असारवा के लिए रवाना होगी। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ (59609) - शाम 7.30 बजे की बजाय अब 7.00 बजे रवाना होगी तो उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस - रात 10.10 बजे की जगह अब 9.50 बजे रवाना होगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को नया ठहराव भी मिला है। इसमें उदयपुर-मैसूर-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस (19667/19668) को मावली स्टेशन पर, खजुराहो-उदयपुर-खजुराहो (19665/19666) को विजयनगर स्टेशन, जयपुर-उदयपुर-जयपुर (09721/09722) को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव होगा।

Read More अवैध ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सख्त कार्रवाई : 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, 4.5 लाख का जुर्माना लगाया

यहां भी होंगे कई काम
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु के चयन होने की अपेक्षा है। बता दें, पूर्व कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के जाने के बाद वर्तमान में प्रो. बीपी सारस्वत कार्यवाहक कुलगुरु है। इस नए साल में सुविवि को नया कुलगुरु मिलेगा। हालांकि, इसके लिए चयन कमेटी के लिए एक सदस्य का नाम तय कर लिया गया है, जो सारी प्रक्रिया में दोनों तरफ से सहयोग करेंगे। 

Read More केन्द्र में देंगे सेवाएं तो ही मिलेगा प्रमोशन : डीआईजी-एसपी के लिए नए नियम लागू, 2011 बैच के बाद के अधिकारियों के लिए राइडर लागू

- नगर निगम ने हालांकि पेपरलेस सेवाएं शुरू कर दी है तथा कई कार्य ऑनलाइन शुरू कर दिए गए है लेकिन इस साल यह पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएंगी। यानी, करीब एक दर्जन से अधिक कार्यों के लिए लोगों को निगम के फेरे नहीं लगाने होंगे। यह व्यवस्था पूर्व में भी बनाई गई थी, लेकिन धरातल पर नहीं आ सकी। इस साल निगम इसे बेहतर तरह से लागू करेगा।

Read More जाम कर रहा सेहत पर वार : बार-बार क्लच-ब्रेक दबाने और गड्ढेदार सड़कों ने घुटनों, कमर और स्पाइन को किया कमजोर 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी