भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी

सीएम का सादगी भरा अंदाज: चाय की चुस्की के साथ सुनी जनसमस्याएं

भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक चाय की थड़ी पर रुककर ग्रामीणों को चौंका दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ कुल्हड़ में चाय पी और उनकी समस्याओं को सुना। सड़क, बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए, जिससे उनकी सहजता और सादगी की चर्चा हर ओर है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक एक चाय की दुकान पर रुककर ग्रामीणों के साथ कुल्लड़ में चाय पी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से हालचाल पूछा और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, पानी और बिजली से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। सहज और सादगीपूर्ण अंदाज में चाय पीते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण