गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग

होटल खासा कोठी में विदेशी मेहमानों संग धुलंडी की धूम

गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग

जयपुर के होटल खासा कोठी में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित धुलंडी फेस्टिवल में विदेशी पर्यटकों ने जमकर गुलाल उड़ाया। लोक संगीत और बॉलीवुड गानों पर थिरकते सैलानियों ने राजस्थानी संस्कृति का आनंद लिया। विभाग द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच मेहमानों को परंपरागत होली के रंगों में सराबोर कर एक यादगार अनुभव प्रदान किया गया।

जयपुर। जयपुर में पर्यटन विभाग की ओर से होटल खासा कोठी में धुलंडी फेस्टिवल का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बॉलीवुड गीतों की धुन पर जमकर डांस किया। पारंपरिक गुलाल, लोक संगीत और सांस्कृतिक माहौल ने मेहमानों को राजस्थान की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया।

पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे कार्यक्रम के दौरान पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश व्यवस्था से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अतिथियों का स्वागत किया।

धुलंडी के इस खास आयोजन ने विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया। रंग, संगीत और उमंग से भरे इस उत्सव ने सभी को यादगार अनुभव प्रदान किया और जयपुर की मेहमाननवाजी की छाप छोड़ दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह