ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं

अमेरिकी दूतावास और ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास और रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए गए। रक्षा मंत्रालय ने 7 ड्रोन मार गिराए, हालांकि मलबे से मामूली आग लग गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि दूतावास ने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

रियाद। सऊदी अरब के रियाद स्थिति अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार सुबह ड्रोन से हमला किया गया, जिसके कारण हल्की आग लगी गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। सऊदी गैजेट की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा, "शुरुआती अनुमान के मुताबिक, रियाद में अमेरिकी दूतावास को ड्रोन से लक्षित किया गया है। इस घटना में हल्की आग लगी और इमारत को मामूली नुकसान हुआ।"

उन्होंने कहा कि रियाद के साउथ में स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास पांच ड्रोन को मार गिराया गया । इसके अलावा दो ड्रोन के जरिये पूर्वी प्रांत में रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी पर हमला करने की कोशिश की गयी लेकिन मार गिराये गये ड्रोन का मलबा गिरने से रिफाइनरी में हल्की आग लग गई। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिका जल्द ही ड्रोन हमले का जवाब देगा। रियाद में अमेरिकी दूतावास ने रियाद और जेद्दा में अमेरिकी नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया है कि वे दूतावास परिसर से दूर रहें और घर के अंदर ही रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण