होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण

बदमाश कट्टे लेकर घुसे

होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण

बीदासर में देर रात सनसनीखेज वारदात में तीन बदमाशों ने ‘द रॉयल ट्रीट’ होटल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। होटल संचालक मनीराम मंडा की मौके पर मौत। तीन लोग गंभीर घायल। शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है।

चुरु। राजस्थान में चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में देर रात 3 बदमाशों ने एक होटल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें होटल संचालक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे बीदासर के सांडवा रोड स्थित होटल 'द रॉयल ट्रीट' में तीन बदमाश कट्टे लेकर घुस गये। उन्होंने होटल मालिक मनीराम मंडा को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में मनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों को सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जा गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मनीराम मंडा न सिर्फ होटल व्यवसाय चला रहे थे, बल्कि शराब के कारोबार से भी जुड़े थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही बीदासर पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल को पूरी तरह सील कर दिया गया और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक जय यादव भी तुरंत मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस के कई दल अलग-अलग दिशाओं में भेज दिये गये हैं। एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। बहुत जल्द बाकी तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से काफी सुबूत मिल गये हैं। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण शराब कारोबारियों के दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी दुश्मनी है। शराब कारोबार से जुड़ी रंजिश को लेकर कई पुराने मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले की जांच उन्हीं से जोड़कर की जा रही है।

 

Read More एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

Read More सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल

Read More रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह