वासुदेव देवनानी की पहल : जयपुर–अजमेर की चार गौशालाओं को 20 लाख की सहायता, गौ माता की सेवा सनातन धर्म का आधार
सामूहिक भागीदारी से ही गौ संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गौ संरक्षण और गौ सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भामाशाहों के सहयोग से जयपुर और अजमेर की चार गौशालाओं को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गौ संरक्षण और गौ सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भामाशाहों के सहयोग से जयपुर और अजमेर की चार गौशालाओं को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग अमरापुर गौशाला, प.पू. माधव गौ विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, पुष्कर गौशाला तथा श्री आनंद गोपाल गौशाला को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा सनातन धर्म का आधार है और भारतीय संस्कृति में दान, सेवा, त्याग व पुण्य का विशेष महत्व रहा है। यह सहायता सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। देवनानी ने समाज के प्रत्येक वर्ग से गौशालाओं के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही गौ संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

Comment List