दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान

पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली आने वाली आज यह पहली उड़ान

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान

पश्चिम एशिया संकट के बीच फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान (AI 916D) मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंची। इसमें चालक दल के 8 सदस्य भी शामिल थे। इससे पूर्व, दुबई में फंसे एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स को भी सुरक्षित लाया गया। अचानक उड़ानें रद्द होने के बाद यह राहत भरी पहली सफल लैंडिंग है।

नई दिल्ली। दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 916डी आज सुबह 10:58 पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें कुल 157 लोग सवार थे जिसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य शामिल हैं। पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली आने वाली आज यह पहली उड़ान थी।

इससे पहले दुबई में फंसे 143 चालक दल के सदस्यों को लेकर एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 918डी दिल्ली पहुंची थी। चालक दल के ये सदस्य एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं जो अचानक उड़ानें बंद होने से दुबई में फंस गये थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान