ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित

यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई की तीन प्रमुख फ्लाइट्स रद्द होने से यात्री फंसे रह गए। हवाई मार्गों पर सुरक्षा जोखिम के चलते एयरलाइंस ने परिचालन रोक दिया है, जिससे खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी पर गंभीर असर पड़ा है।

जयपुर। मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान–इजरायल युद्ध का असर अब जयपुर से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे शारजाह के लिए निर्धारित उड़ान रद्द रही। इसके अलावा सलाम एयर की सुबह 5:55 बजे मस्कट जाने वाली फ्लाइट भी संचालन नहीं कर सकी। वहीं स्पाइसजेट की सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।

लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड की जानकारी दी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह