युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला

घटनास्थल से एक बैग भी बरामद जिसमें कुछ संदिग्ध सामग्री

युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला

जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। गांव में हड़कंप। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र। दोनों मृतक चित्तौड़गढ़ के निवासी। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद।

राजसमंद। क्षेत्र के सापोल गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पहाड़ी के समीप जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना का पता उस समय चला, जब गांव की एक महिला सुबह खेत पर फसल में पानी देने जा रही थी। इस दौरान उसकी नजर नीम के पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राजनगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों मृतक चित्तौड़गढ़ के निवासी थे। युवक की पहचान ताराचंद (22) पुत्र मोहनलाल बैरवा, निवासी आरणी (राशमी) तथा युवती की पहचान सुमन (20) पुत्री जगदीश वैष्णव, निवासी बनाकिया (कपासन) के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसमें कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। इसके अलावा घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर एक बिना नंबर की बाइक लावारिस मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका सुमन की चार दिन पहले ही शादी हुई थी, जबकि युवक पहले से विवाहित बताया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर पश्चिम पुलिस ने खोराबीसल, करधनी और कालवाड़ थाना क्षेत्रों में हुई एक दर्जन से अधिक नकबजनी और चोरी की...
भारत की समुद्री ताकत में इजाफा : नौसेना में शामिल तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं, शक्ति है अरिदमन
अमेरिका से बातचीत के फैसले की जानकारी मित्र देशों को देगा ईरान, राजनयिक सूत्र ने कहा- इस मुद्दे पर रूस के प्रति पूरी पारदर्शिता दिखाने के लिए तैयार
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला : गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी
एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार