होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत

श्रीगंगानगर सैन्य छावनी में सूबेदार का हृदय गति रुकने से निधन

होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत

श्रीगंगानगर की जवाहरनगर सैन्य छावनी में सोमवार सुबह अभ्यास के दौरान सूबेदार मुकेश सिंह राजपूत का निधन हो गया। रोजाना की तरह 12 किमी दौड़ और व्यायाम के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सेना ने पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह उनके पैतृक गांव मुरैना (मप्र) भेज दी है, जहाँ पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में स्थित सैन्य छावनी में सोमवार को सेना के एक सूबेदार की सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूबेदार मुकेश सिंह राजपूत (46) रोजाना करीब 12 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे। उसके बाद पीटी व्यायाम करता थे। सुबह करीब सवा सात बजे वह पीटी व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद अपने क्वार्टर जा रहे थे कि मैदान में ही उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गये। उन्हें तुरंत साधुवाली छावनी के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना के सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए शव उनके पैतृक गांव मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा के जौटाई गांव ले जाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी