युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री

हवाई मार्ग पर युद्ध का साया: जयपुर से खाड़ी की उड़ानें लगातार रद्द

युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री

मध्य-पूर्व संकट के कारण जयपुर एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और अबू धाबी की उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहीं। हवाई क्षेत्र में अस्थिरता और सुरक्षा जोखिमों के चलते एयरलाइंस ने परिचालन रोक दिया है, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। तनावपूर्ण स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

जयपुर। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में जयपुर से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहीं। जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह जाने वाली फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए हैं। कई यात्री खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में यात्री जयपुर से रवाना नहीं हो पाए।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एतिहाद एयरवेज की रात 3:15 बजे अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट, एयर अरबिया की सुबह 4:10 बजे शारजाह जाने वाली उड़ान और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट लगातार रद्द रही। सूत्रों का कहना है कि तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है। सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की हैं। यात्रियों को लगातार बदलती स्थिति के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम