श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत

अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत

श्रीविजयनगर में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मनीष (20) और सुनील (17) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान मनीष ओड राजपूत (20) और सुनील ओड राजपूत (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्रीविजयनगर से मनीष मोटरसाइकिल से कल रात करीब 10 बजे सुनील को चक-15 जीबी में उसके घर छोड़ने जा रहा था कि चक 24-जीबी के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में मनीष की मौत हो गई जबकि सुनील ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी